MainSlideदेश-विदेश

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 55838 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि

नई दिल्ली 22 अक्टूबर।पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 55838 नए  लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब देश में संक्रमित लोगों की संख्‍या 77 लाख से अधिक है।

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 89 प्रतिशत से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 हजार से अधिक रोगी ठीक हुए।अब तक 68 लाख 74 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि स्वस्थ होने की दर में निरंतर सुधार होने से इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर कुल संक्रमित लोगों की केवल 9.29 प्रतिशत रह गई है। इस समय सात लाख 15 हजार मरीजों का उपचार चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button