MainSlideदेश-विदेश

दीपावली पर वैष्णो देवी में हुई विशेष पूजा

कटरा 15 नवम्बर।जम्मू कश्मीर में दीपावली के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कल शाम पवित्र गुफा तीर्थ में एक विशेष पूजा का आयोजन किया।

यह विशेष पूजा शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और मानवता की भलाई के लिए आयोजित की गई थी। वैदिक मंत्रों और अन्य आयोजनों के बीच देवी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और श्राइन बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

श्राइन बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप तीर्थयात्रियों के लिए सभी संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है।इसके अलावा विभिन्न शुभ अवसरों पर लोगों के लिए विशेष पूजा, हवन, यज्ञ और अन्य अनुष्ठानों के आयोजन के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button