Friday , February 27 2026

चालक के साथ वाली सीट के लिए भी एयरबैग की व्यवस्था करना अनिवार्य

नई दिल्ली 06 मार्च।केन्द्र सरकार ने अब गाडियों में चालक के साथ वाली सीट के लिए भी एयरबैग की व्‍यवस्‍था करना अनिवार्य कर दिया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष एक अप्रैल से तैयार किए जाने वाले नये मॉडलों में चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के लिये भी एयर बैग की व्‍यवस्‍था करनी होगी।

अधिसूचना के अनुसार 31 अगस्‍त से मौजूदा मॉडलों में भी एयरबैग फिट करवाना होगा।