MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले रिकार्ड 16750 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 22 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 16750 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं रिकार्ड 207 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 16750 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 3035 रायपुर के हैं।इसमें दुर्ग के 1759,राजनांदगांव के 1024,बिलासपुर के 1117,बलौदा बाजार के 783,बेमेतरा के 389,महासमुन्द के 479,कोरबा के 767,कबीरधाम के 394,धमतरी के 707,सरगुजा के 585,जांजगीर के 905,रायगढ़ के 931,जशपुर के 495,गरियाबन्द के 314,कांकेर के 500,सूरजपुर के 306,मुंगेली के 407,कोरिया के 261 एवं बस्तर के 180 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

इस दौरान सर्वाधिक 65 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 31,कोरबा में 21,दुर्ग में 13 मौते हुई है।धमतरी में 11,जांजगीर में नौ,बलौदा बाजार.महासमुन्द.रायगढ़ एवं सरगुजा में सात-सात,बेमेतरा एवं कबीरधाम में चार-चार,कांकेर में तीन,बालोद.गरियाबंद.एवं बस्तर में दो-दो मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति में दुर्ग के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई 10 मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 207 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 6674 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 15051 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 121555 है।

Related Articles

Back to top button