MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 1460 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 04 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1460 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 23 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 1460 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक जशपुर के 117 हैं।इसमें सरगुजा के 91,रायगढ़ के 104, जांजगीर के 69,कोरबा के 57,कोरिया के 60,बलरामपुर के 59, रायपुर के 71,बलौदा बाजार के 80,महासमुन्द के 74,धमतरी के 87,सुकमा के 82, सूरजपुर के 97 तथा बस्तर के 67 मरीज शामिल है।

इस दौरान जशपुर में चार,रायपुर एवं जांजगीर में तीन-तीन,रायगढ़ एलं कांकेर में दो-दो मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13162 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 3188 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 26977 हो गई है।

Related Articles

Back to top button