Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ में मिले 317 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 24 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 317 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं आठ संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 317 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बीजापुर के 38 हैं।इसमें रायपुर के 18, बस्तर के 17,सरगुजा के 11,जशपुर के 17,महासमुंद के 14,जांजगीर के 37,सुकमा के 22 तथा दंतेवाड़ा के 26 मरीज शामिल है।इस दौरान हुई आठ मौते के साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13415 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 605 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7314 हो गई है।