MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 305 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 02 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 305 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 305 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें सबसे अधिक 39 मरीज बीजापुर जिले के है।इसके अलावा जांजगीर के 34,सुकमा के 29,बस्तर के 26,रायगढ़ एवं दुर्ग के 19-19,कांकेर एवं धमतरी के 15-15,रायपुर के 13,दंतेवाड़ा के 12 मरीज शामिल है।

इस दौरान पांच संक्रमित मरीजो की और मौत हो गई,इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13450 हो गई है।इस दौरान अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से 467 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5620 हो गई है।

Related Articles

Back to top button