Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ में मिले 346 नए संक्रमित मरीज,तीन की मौत

रायपुर 08 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 346 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि तीन  संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 346 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें सबसे अधिक 45 मरीज सुकमा जिले के है।इसके अलावा बीजापुर के 38,जांजगीर के 25,रायपुर के 19,बस्तर के 22,बिलासपुर के 21,दुर्ग के 10,कोरबा के 16,जशपुर के 28 मरीज शामिल है।

इस दौरान तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई,इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13467 हो गई है।इस दौरान अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से 446 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4914 हो गई है।