MainSlideछत्तीसगढ़

महंत ने तीज पर्व पर माताओं,बहनों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर 08 सितम्बर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को हरितालिका तीज के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डॉ. महंत ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि हरितालिका तीज मुख्य रूप से स्त्रियों का त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व की एक समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा है।प्रदेश में हरतालिका तीज बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है।महिलाएं तीज मनाने सुसराल से अपने मायके आती हैं।महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए इस अवसर पर निर्जला व्रत रखती हैं।

डॉ. महंत ने इस अवसर पर सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

Related Articles

Back to top button