MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश एवं महंत ने अभियंता दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर,14 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने अभियंता दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वे अपने तकनीकी ज्ञान और कुशलता से विकास और समृद्धि की मजबूत अधोसंरचना तैयार करते हैं।उन्होने कहा कि महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में उनका जन्मदिन अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।उन्होने अभियंताओं का आव्हान किया कि वह सर विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लेकर वे देश-प्रदेश के नव-निर्माण में नये आयाम तय करें।

डॉ.महंत ने अलग जारी संदेश में अभियंता दिवस के अवसर पर इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।उन्होने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।अपने कार्य के प्रति सर विश्वेश्वरैया की निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक है।उन्होने अभियंताओं का सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों और कार्यों से प्रेरणा लेकर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया है।

Related Articles

Back to top button