Thursday , February 26 2026

छत्तीसगढ़ में 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी गांधी जी की बुनियादी शिक्षा

रायपुर, 28 सितम्बर।छत्तीसगढ़ में नयी पीढी को महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा से जोड़ने और उनके आदर्शों और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने के लिए इन्हें कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए मुख्य सचिव को बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का प्रबंध राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

श्री बघेल की पहल पर गांधी जी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना को पूरा करने के लिए स्कूली बच्चों को गांव का भ्रमण कराकर सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इससे स्कूली बच्चों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी मिल सकेगी और आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।