होम छत्तीसगढ़ भूपेश ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हे किया नमन

भूपेश ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हे किया नमन

0

रायपुर, 28 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी संदेश में मातृभूमि के लिए शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि बहुत कम उम्र में भगत सिंह ने अपने देशप्रेम, साहस और बलिदान से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास में अपनी अमिट छाप अंकित कर दी। उनका शौर्य आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

उन्होने विश्वास जताया कि उनके सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी।