MainSlideखेल जगत

अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त

दुबई 20 अक्टूबर। ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप में आज यहां दूसरे अभ्‍यास मैच में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

भारत ने 153 रन के लक्ष्‍य को 17 ओवर और पांच गेंद में हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने सबसे ज्‍यादा 60 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 152 रन बनाये।

भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्‍तान के साथ होगा।

Related Articles

Back to top button