MainSlideछत्तीसगढ़

महंत ने सरदार पटेल एवं श्रीमती इंदिरा गांधी को किया श्रद्धासुमन अर्पित

रायपुर 31 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.चरण दास महंत ने आज ‘‘लौह पुरूष सरदार पटेल वल्लभ भाई पटेल ’’ की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया।

डा.महंत ने विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाल में प्रतिष्ठापित उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।आज के दिन को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में भी मनाया जाता है।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ,विधायक मोहित केरकेट्टा ,विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े,विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संदेश में डा.महंत ने कहा कि श्री पटेल ने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने दूर-दृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया।

Related Articles

Back to top button