Thursday , February 26 2026

भूपेश ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई

रायपुर 27 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने राजभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई सन्देश में कहा  कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद से छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”।

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं।