MainSlideदेश-विदेश

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का भी निधन

बेंगलुरू 15 दिसम्बर।तमिलनाडु के कुन्‍नूर में हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्‍टन वरूण सिंह का आज निधन हो गया।यहां के कमान अस्‍पताल में उनका उपचार चल रहा था।

हेलीकॉप्‍टर हादसे में अस्‍सी प्रतिशत जल चुके वरूण सिंह का पहले कुन्‍नूर के वेलिंग्‍टन सैन्‍य अस्‍पताल में उपचार किया गया था। ग्रुप कैप्‍टन वरूण सिंह वर्ष 2004 में राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए थे।थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और अन्‍य सैन्‍य अधिकारियों ने वीर योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्‍य मंत्रियों ने भी ग्रुप कैप्‍टन वरूण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है।

Related Articles

Back to top button