Thursday , February 26 2026

सीनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन

बेंगलुरु 27 दिसम्बर।हॉकी इंडिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण में आज से शुरू हुए सीनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन किया है।

खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, 2021 में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

महिला एशिया कप, 2022 के लिए तैयारियों के आधार पर 33 खिलाड़ियों का चयन होगा।