MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने ऑक्सीजन सिलेंडर ख़रीदने के लिए रायपुर को एक करोड़ रुपए की दी स्वीकृति

रायपुर 21 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये कलेक्टर को एक करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत राशि का उपयोग नये ऑक्सिजन सिलेंडर क्रय करने में किया जायेगा।

रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में वृद्धि के कारण ऑक्सिजन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button