MainSlideखेल जगत

विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में मंजु रानी को रजत पदक

उलान उदे (रूस) 13 अक्टूबर।विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में मंजु रानी को रजत पदक मिला है।

आज 48 किलो वर्ग के फाइनल में उन्हें रूस की एकातेरिना पाल्तसेवा ने चार-एक से हराया। पहली बार इस प्रतियोगिता में खेल रही मंजू रानी फाइनल में पहुंचने वाली एक मात्र भारतीय महिला थी।

इससे पहले, छह बार की चैंपियन एम सी मैरीकॉम, लवलीना बोरगोहाई और जमुना बोरो को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मैरीकॉम कुल आठ पदक जीतकर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सफलतम खिलाड़ी हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button