MainSlideछत्तीसगढ़

विश्वविद्यालयों में चालू शिक्षा सत्र की सभी परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

रायपुर 22 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में चालू शिक्षा सत्र की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2020-21 की कोई भी परीक्षा आगामी आदेश पर्यन्त ऑफ-लाईन पद्धति से आयोजित नहीं करने के आदेश दिए गए हैं।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समस्त परीक्षायें ऑनलाईन/ब्लैण्डेंड मोड में ही आयोजित किये जाएं।

दरअसल कोरोना महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में चालू शिक्षा सत्र की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने के निर्देश दिए थे।उच्च शिक्षा विभाग ने उसी परिपेक्ष्य में यह आदेश जारी किए है।

Related Articles

Back to top button