MainSlideराजनीति

भाजपा के प्रति गुस्से का इजहार किया मतदाताओं ने उप चुनावों में – राहुल

नई दिल्ली 14 मार्च।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तरप्रधेश एवं बिहार में उप चुनावों के आए परिणामों को जनता के मन में भाजपा के प्रति व्याप्त नाराजगी का इजहार बताया है।

श्री गांधी ने चुनाव परिणामों पर किए ट्रवीट में उपचुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि..नतीजों से स्पष्ट है कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति बहुत क्रोध है और वो उस गैर भाजपाई उम्मीदवार के लिए वोट करेंगे जिसके जीतने की संभावना सबसे ज़्यादा हो..।

उन्होने कहा कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में नवनिर्माण के लिए तत्पर है,लेकिन  ये रातों रात नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button