Thursday , February 26 2026

भारत की श्रीलंका के घटनाक्रम पर नजर- बागची

नई दिल्ली 25 अगस्त।विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत श्रीलंका के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली घटनाओं पर कहा कि श्रीलंका में सबसे अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

पाकिस्तान में सिख महिला के अपहरण के बारे में श्री बागची ने कहा कि पाकिस्तान में इस तरह की घटना चौंकाने वाली है। उन्होंने इसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक उत्पीड़न का एक और उदाहरण बताया।