MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले रिकार्ड 105 कोरोना पाजिटिव मरीज

रायपुर 05 जून।छत्तीसगढ़ में आज रिकार्ड 105 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 639 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 105 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें रिकार्ड 40 मरीज कोरबा जिले के है।बलौदा बाजार के 16,बिलासपुर के 14,रायगढ़ के 13,दुर्ग एवं राजनांदगांव के छह-छह,बालोद एवं रायपुर के चार-चार एवं कवर्धा के दो मरीज है।इन मरीजो की भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही 31 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 81773 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 78134 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 2778 सैंपल की जांच जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 880 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 237 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत भी हुई है।

 

 

Related Articles

Back to top button