नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, सेमीफाइनल में बने रहने के लिए जीतने होंगे सारे मैच
CG NewsOctober 30, 2022
1 1 minute read
टी20 विश्व कप सुपर-12 ग्रुप-2 में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच पर्थ में मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाक टीम को अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे। साथ ही साउथ अफ्रीका की हार की दुआ करनी होगी। फिलहाल नीदरलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन बनाए।
बात की जाए दोनों के बीच खेले गए मुकाबले की तो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच केवल एक बार भिड़त हुई है। 2009 में लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 82 रन से मात दी थी।
नीदरलैंड की पारी, पाकिस्तान गेंद रहे हाबी
टॉस जीत कर नीदरलैंड के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की गति और उछाल का नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। विकेट गंवाने के अलावा बास डलीडे चोटिल भी हो गए। नीदरलैंड ने जैसे-तैसे 92 का लक्ष्य खड़ा किया है जो शायद पाकिस्तान को परेशान करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। हालांकि यह क्रिकेट है और यहां कुछ भी हो सकता है।