MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की सात सीटो के लिए अब तक 55 नामांकन

रायपुर 02 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के लिए नामांकन के पाँचवे दिन 22  अभ्यर्थियों ने कुल 35 नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस चरण में प्रदेश के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक 55 अभ्यर्थियों ने  87 नामांकन पत्र दाखिल किया है।नामांकन के पाँचवे दिन तक सबसे अधिक रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है वहीं रायगढ़ में आज किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं भरा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि नामांकन के पाँचवे दिन सरगुजा में 2, जाँजगीर में 2, बिलासपुर में 3, कोरबा में 3, दुर्ग में 3 तथा रायपुर में 9 अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 4 अप्रैल तक दाखिल कर सकते हैं। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जाँच होगी।अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button