MainSlideछत्तीसगढ़

किसानों से अब तक 7.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

रायपुर, 17 नवम्बर।छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर चालू धान खरीद सीजन के 17वें दिन तक किसानों से समर्थन मूल्य पर 7 लाख 36 हजार 475 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 नवंबर से चालू धान खरीद सीजन में अब तक लगभग 2 लाख 25 हजार 815 किसानों से 7 लाख 36 हजार 475 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 1566.61 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.18 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीद के लिए 2538 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button