MainSlideदेश-विदेश

जयपुर में 13 और लोगों में जिका वायरस के लक्षण पाए गए

जयपुर 14 अक्टूबर।राजस्थान में जयपुर में 13 और लोगों में जिका वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इस बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 55 हो गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार उपचार से बाद 38 लोगों की स्थिति में सुधार हो रहा है।मच्छरों  का लार्वा पनपने वाले स्थानों को ढूंढने और उन्हें नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभाग तथा जयपुर नगर निगम आज से घर-घर सर्वे का बड़ा अभियान शुरू कर रहे हैं। 280 से अधिक दल पहले से जीका प्रभावित इलाकों में सर्वे कर रहे हैं। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में फोगिंग तथा अन्य लार्वा रोधी गतिविधियां चलाई जा रही हैं।स्वास्थ्य विभाग अब उन गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जिनकी गर्भावस्था के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कल प्रभावित इलाकों का दौरा किया लोगों से आग्रह किया कि मच्छर रहित वातावरण  तैयार करने के लिए वे अपने घर तथा पानी के टैंकों को साफ रखे।

Related Articles

Back to top button