MainSlideछत्तीसगढ़

साय ने पहले दिन की शुरूआत की राम मंदिर में दर्शन से

रायपुर 11 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन कर अपने दिन की शुरूआत की।

    श्री साय अपने निवास से सीधे राम मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर राज्य के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

   श्री साय से राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी आज शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।श्री साय इसके उपरान्त प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की।

Related Articles

Back to top button