MainSlideछत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश अग्निहोत्री करेंगे मंडावी की मृत्यु की जांच

रायपुर 25 अप्रैल।सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व.भीमा मंडावी की मृत्यु की जांच करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने पर अपनी सहमति दी है।

सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्री अग्निहोत्री ने इस संबंध में आज राज्य शासन को अपनी सहमति प्रेषित की है।

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी क्षेत्र में 09 अप्रैल को एक नक्सली वारदात में विधायक श्री मंडावी के वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके उपरांत इस घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी।

 

Related Articles

Back to top button