MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार

रायपुर 25 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।

केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। कृषि कर्मण पुरस्कार आगामी दो जनवरी को तुमकूरू (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा।इस पुरस्कार में पांच करोड़ रूपए की धनराशि, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र शामिल है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र भेजकर कृषि कर्मण पुरस्कार देने की जानकारी दी गयी है।

Related Articles

Back to top button