Thursday , February 26 2026

गांधी जी की पुण्यतिथि पर उइके एवं भूपेश ने किया उन्हे नमन

(फाइल फोटो)

रायपुर, 29 जनवरी।छत्तीसगढ़ की  राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया है।

सुश्री उइके ने गांधी जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर यहां जारी संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है।

श्री बघेल ने अलग जारी संदेश में महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है।