MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 01 मार्च से

रायपुर 06 फरवरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी एक मार्च से शुरू होगा।

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सत्र एक मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा।इस सत्र में कुल 14 बैठके होंगी।सत्र के दौरान 07 मार्च से लेकर 12 मार्च तक होली तथा साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंठके नही होंगी।

सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।इस सत्र में आगामी वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जायेगा और अन्य विधाई कार्य होंगे।भूपेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा।

Related Articles

Back to top button