MainSlideछत्तीसगढ़

बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 08 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को हर कर कल्याण करने वाले हैं।

श्री बघेल ने प्रार्थना की है कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण रुपी संकट से जल्द मुक्त हो।

 

Related Articles

Back to top button