MainSlideखेल जगत

राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुई पदकों की बौछार

ब्रिसबेन 01 नवम्बर।ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में आज भारतीय निशानेबाजों ने पुरूषों के दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सारे पदक झटक लिए।

शाहजर रिजवी, ओमकार सिंह और जीतू राय ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।दस मीटर महिला एयर राइफल प्रतियोगिता में पूजा घाटकर ने स्वर्ण जीता। भारत की ही अंजूम मुदगिल ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो ने जीता।

कल हिना सिध्धू ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था।भारत अब तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।

Related Articles

Back to top button