MainSlideछत्तीसगढ़

सरकार में रहते जनता को भूलने वाले को याद आई अब स्मरण यात्रा की – कांग्रेस

रायपुर 22 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमनसिंह द्वारा स्मरण यात्रा निकाले जाने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि सरकार में  रहते जनता को भूलने वाले को अब स्मरण यात्रा की याद आ गई है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने यहां जारी बयान में कहा कि जब सरकार में थे जनता को भूल गए थे जनता जनार्दन ने जब भाजपा को विस्मृत कर विधानसभा चुनावों में करारी हार दे कर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया तब भाजपा को जनता का स्मरण हो रहा है। भाजपाई कितना भी प्रायश्चित करने की नौटंकी कर ले इतनी जल्दी जनता भाजपा के वायदा खिलाफी, कुशासन,  भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार को नही भूलने वाली है।

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अभी तक नही भूली है कि कैसे आम आदमी को अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामो के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता था, जनता को यह भी याद है कैसे तहसील ऑफिस से लेकर मंत्रालय तक कमीशनखोरी और प्रशासनिक अराजकता का माहौल भाजपा राज में बना रखा था। लोग महिला अत्याचारऔर धान के बोनस, समर्थन मूल्य पर भाजपा की वायदा खिलाफी को नही भूले है।

Related Articles

Back to top button