Wednesday , February 25 2026

भारत 2018 में होगा सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला देश

दावोस 23 जनवरी।अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि 2018 में भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला देश होगा।

कोष के अनुसार इस वर्ष भारत की आर्थिक वृद्धि दर सात दशमलव चार प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि चीन की वृद्धि दर छह दशमलव आठ प्रतिशत रहने की संभावना है।

मुद्रा कोष ने कल यहां विश्व आर्थिक परिदृश्य के अनुमान जारी किये जिनमें 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर सात दशमलव आठ प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।