MainSlideछत्तीसगढ़

पत्रकार आशीष शर्मा के पिता के निधन पर भूपेश ने जताया शोक

रायपुर 22 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब केसरी अखबार के ब्यूरो प्रमुख  आशीष शर्मा के पिता श्री कैलाश चंद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।

श्री कैलाश शर्मा 69 वर्ष के थे, उनका अंतिम संस्कार कल 23 सितम्बर को गृह ग्राम रतलाम (मध्यप्रदेश) में होगा।

Related Articles

Back to top button