MainSlideछत्तीसगढ़

भाजपा का वादा निभाओ प्रदर्शन आज

रायपुर 30 नवम्बर।भारतीय जनता पार्टी कल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के धान खरीदी नीति के खिलाफ पूरे प्रदेश में 01 दिसम्बर को वादा निभाओ प्रदर्शन करेगी।

भाजपा धान ल तोल नहीं ते हल्ला बोल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में सारे धान खरीदी केन्द्रों में 1 दिसंबर को सुबह 11 से 4 बजे तक प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह रायपुर, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी रायपुर व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा में प्रदर्शन में शामिल होगें।

सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, अपने संसदीय व विधानसभा क्षेत्र में शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ता, प्रदेशभर के पदाधिकारी आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button