MainSlideछत्तीसगढ़

भाजपा से राजाराम तोड़ेम का निष्कासन समाप्त

रायपुर 25 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज दक्षिण बस्तर के अनुसूचित जनजाति नेता व बीजापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम का निष्कासन समाप्त कर दिया।

पार्टी की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।श्री तोड़ेम बीजापुर क्षेत्र के विधायक होने के साथ ही तत्कालीन मध्यप्रदेश विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे।

श्री तोड़ेम के भारतीय जनता पार्टी में वापसी से बीजापुर क्षेत्र सहित बस्तर के अन्य हिस्सों में भी भाजपा को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button