MainSlideखास ख़बर

महाराष्ट्र में बस के नदी में गिरने से 12 की मौत

मुबंई 27 जनवरी।महाराष्ट्र में कोल्हापुर में कल रात एक मिनी बस के पंचगंगा नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हुई और तीन घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शिवाजी पुल पर करीब रात के 11 बजकर 45 मिनट पर हुई। बस गणपतिपुले से पुणे जा रही थी। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बस के नियंत्रण में गडबड़ी के कारण यह दुर्घटना घटी। खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार बस में तीन परिवार के लोग थे जोकि रत्नागिरी में गणपतिपुले मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button