MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 294 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 03 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 294 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 294 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें सबसे अधिक 34 मरीज बीजापुर जिले के है।इसके अलावा जांजगीर के 21,सुकमा के 33,बस्तर के 32,कांकेर एवं धमतरी के 11-11,रायपुर के 25,दंतेवाड़ा के 18 मरीज शामिल है।

इस दौरान तीन संक्रमित मरीजो की और मौत हो गई,इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13453 हो गई है।इस दौरान अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से 581 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5330 हो गई है।

Related Articles

Back to top button