MainSlideखास ख़बर

त्रिपुरा में भी विकास का होगा जल्द उदय – मोदी

सोनामुरा 08 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में विकास का उदय होने ही वाला है।उन्होने राज्य की माकपा सरकार पर राज्य को लोगो की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

श्री मोदी ने आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये राज्य समृद्धि की नई ऊंचाइयां प्राप्त करने का इच्छुक है और यहां के लोगों की आकांक्षा है कि उन्हें रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर मिले। उन्होंने राज्य के लोगों की अनदेखी किए जाने के लिए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की।

श्री मोदी ने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पिछले 25 वर्ष से सरकार में है, लेकिन यहां के लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं।श्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य को 80 प्रतिशत राशि उपलब्ध करा रही है, लेकिन राज्य सरकार उसका सही ढंग से उपयोग नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राज्य का विकास जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रालय शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया था।श्री मोदी ने ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के बिना देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button