MainSlideदेश-विदेश

केरल में कोरोना के पांच नए रोगी आए सामने

तिरूवंतपुरम 08 मार्च।केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में आज कोविड-19 के पांच नए रोगी सामने आए हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने आज मीडिया को बताया कि कोविड-19 परीक्षण के दौरान पांच लोगों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया। इनमें से तीन लोग इटली की यात्रा कर चुके हैं, जबकि दो अन्य उनके रिश्तेदार हैं। फिलहाल इन्हें विशेष चिकित्सा देखभाल के साथ अलग कक्ष में रखा गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि इन लोगों ने अधिकारियों को अपनी इटली यात्रा के बारे में जानकारी नहीं दी और न ही स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। बाद में लक्षण दिखने के बाद ही उन्‍होंने स्वास्‍थ्‍य कर्मियों को सूचित किया।उन्होने उन सभी लोगों से सतर्क रहने और अधिकारियों को तुरंत सूचित करने का आग्रह किया, जिन्‍होंने किसी भी कोरोनोवायरस प्रभावित देश की यात्रा की थी।

Related Articles

Back to top button