MainSlideछत्तीसगढ़

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को दिया जाएगा किशोर साहू स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण

रायपुर 28 मार्च।सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता स्व. किशोर साहू की स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पहला किशोर साहू स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण हिन्दी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल को देने का निर्णय लिया गया है।

उन्हें अगले माह अपै्रल में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होने वाले समारोह में दस लाख रूपए की सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र के साथ इस अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।

संस्कृति विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने हिन्दी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन और सुदीर्घ कला-साधना को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2018 में इस राष्ट्रीय अलंकरण की स्थापना की है।यह अलंकरण प्रति वर्ष एक चयनित व्यक्ति को दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय किशोर साहू छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के निवासी थे। उन्होंने 22 लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय और 20 फिल्मों के निर्देशन के जरिए मुम्बई फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Related Articles

Back to top button