MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने पं.रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया याद

रायपुर 01 अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

     श्री बघेल ने दोनो नेताओं की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज यहां संदेश में कहा कि रविशंकर जी ने स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद रियासतों के विलय में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

   श्री बघेल ने श्री विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि विद्याचरण जी ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। वह एक कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।उन्होने कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण जी की शहादत, छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button