MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने बस्तर में हुई सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

रायपुर, 10 अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है।

    श्री बघेल ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।उन्होंने मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

     इस सड़क दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button