MainSlideदेश-विदेश

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्‍कार के लिए 12 वैज्ञानिकों का चयन

नई दिल्ली 11 सितम्बर।दो साल के अंतराल के बाद आज देश के शीर्ष वार्षिक विज्ञान पुरस्कार, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस वर्ष 12 वैज्ञानिकों को सात श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

     सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की। सीएसआईआर के पहले निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर, ये पुरस्कार विज्ञान के सात विषयों – भौतिकी, जीव विज्ञान, अभियांत्रिकी, गणित, चिकित्सा, रसायन विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान में दिए जाते हैं।

   इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन भारत की तकनीकी क्षमताओं और इसकी आर्थिक ताकत को प्रदर्शित करने का एक बिंदु बन गया।

Related Articles

Back to top button