MainSlideदेश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई लडाकू विमान से भरी उडान

तेजपुर(असम) 08 अप्रैल।राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेजपुर वायुसेना केंद्र पर सुखोई-30 एमकेआई लडाकू विमान से उडान भरी। राष्‍ट्रपति भारतीय सशस्‍त्र बल की सर्वोच्‍च कमांडर हैं।

राष्ट्रपति करीब 30 मिनट तक विमान में रहीं और वायुसेना केंद्र लौटने से पहले ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी पर हिमालय पर्वत श्रृंखला का नजारा लिया। विमान ने समुद्रतल से करीब दो किलोमीटर ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर की रफ्तार से उडान भरी। राष्‍ट्रपति मुर्मु लडाकू विमान से उडान भरने वाली तीसरी राष्‍ट्रपति और दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं।

राष्‍ट्रपति ने दर्शक पुस्तिका में उडान के दौरान अपने अनुभव के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा कि भारतीय वायु सेना के शक्तिशाली सुखाई विमान में उडान भरना उनके लिए रोमांचक अनुभव था। उन्‍होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की रक्षा क्षमता जल, थल और वायु सीमाओं पर काफी बढ गई है। राष्‍ट्रपति ने इस उडान के लिए भारतीय वायु सेना और वायु सेना केंद्र तेजपुर को बधाई दी।

विमान में उडान भरने के बाद राष्‍ट्रपति मुर्मु की असम की तीन दिन की यात्रा संपन्‍न हो गई।

Related Articles

Back to top button