MainSlideछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सड़क हादसे में घायल पत्रकार से अस्पताल जाकर की भेंट

अम्बिकापुर 19 मार्च।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरजपुर जिले के पत्रकार उपेंद्र दुबे को लाइफलाइन अस्पताल अम्बिकापुर में भेंट कर हालचाल जाना।

कलेक्टर ने श्री दुबे के तीन परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और श्री दुबे की बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया।

ग़ौरतलब है कि सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री दुबे शनिवार को पूजा में शामिल होने निजी वाहन से परिवार सहित बनारस जा रहे थे।इसी बीच छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा में वाहन अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उनकी माता, पत्नी और बेटे का निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार श्री दुबे को उपचार हेतु अम्बिकापुर के लाइफलाइन अस्पताल लाया गया जहाँ उनका ईलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button