MainSlideछत्तीसगढ़

रमन ने मूक बाधिर शाला में बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

राजनांदगांव 15 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव में शीतला माता मंदिर में दर्शन किया इसके साथ ही आस्था मूक बाधिर शाला में बच्चों के बीच भी पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने मूक बधिर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और उनके साथ समय व्यतीत किया।

      इसके साथ ही राजनांदगाँव विधायक प्रत्याशी डॉ.सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां क्षेत्रवसियों ने उत्साह और उमंग के साथ उनका स्वागत किया और केक काटने के साथ ही मिठाई वितरण करके पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय जॉइंट जनरल सेक्रेटरी शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button